गुरुग्राम। जिले के गुलिया क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को गुलिया क्रिकेट अकादमी और माही क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें गुलिया अकादमी ने माही अकादमी की टीम को 61 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुलिया अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुलिया अकादमी की ओर से सम्राट सिंह ने 87 रन, गौरव गुलिया ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। प्रियांशु शर्मा ने 46 रन बनाए। माही अकादमी की ओर से गेंदबाजी में वंश दायमा 3 विकेट लिए। वहीं अमृत यादव ने 2 और अखिलेश कश्यप ने 2 विकेट हासिल किए। 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही अकादमी की ओर से वंश दायमा ने 46 रन, अखिल ने 77 रन, अमृत यादव ने 34 रन बनाए। गुलिया अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आर्यन यादव ने 3 विकेट लिए। वहीं अनीश ने 2 विकेट और उत्पलकांत ने 2 विकेट लेकर माही अकादमी को 251 रनों पर रोकने में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद