गुरुग्राम। कादरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय कादरपुर में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर-2026 का आयोजन 30 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 111 गाइड्स भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय विद्यालय कादरपुर के प्राचार्य संजय ने सभी अतिथियों, शिविर प्रभारी वर्षा मलिक, परीक्षक दल, एस्कॉर्ट शिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों से पहुंची प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने गाइड्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार परीक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद