फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू के विद्यार्थियों को मिलेगी अब उद्योगों का सीधा अनुभव

विज्ञापन
गुरुग्राम विश्वविद्यालय एवं मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के बीच एमओयू
विज्ञापन
गुरुग्राम विश्वविद्यालय और मानेसर औद्योगिक कल्याण संघ ने की साझेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने और उन्हें रोजगार के लिए बेहतर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय और मानेसर औद्योगिक कल्याण संघ के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव, आवश्यक कौशल और उद्योग की जरूरतों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

समझौते के तहत विद्यार्थियों को कंपनियों में प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने और उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही रोजगार और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही उद्योग के कामकाज को समझने और अपनी कार्यक्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के शिक्षकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच संयुक्त शोध और ज्ञान साझा करने को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने, उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने और कार्यरत युवाओं के लिए संचालित एमबीए पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप मजबूत करने की योजना है। संघ की ओर से अनुशंसित कंपनी प्रायोजित विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन


समझौते पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा और संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कुलपति की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. अमरजीत कौर, डॉ. सुरभि गोयल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें