फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीयू : सीमित सीटों पर ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल खुलेगा, फिजिकल काउंसलिंग से भरी जाएंगी खाली सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली बची सीमित सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के नए परिसर कांकरौला सेक्टर-87 और सेक्टर-51, मेफील्ड गार्डन में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह उन विद्यार्थियों के लिए दाखिले का एक और अवसर है, जो पहले की काउंसलिंग में प्रवेश नहीं ले सके हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 11 अगस्त से एमए अंग्रेजी, एलएलबी और एलएलएम की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी दिन से 14 अगस्त तक एमए संगीत, एमए हिंदी, एमए हिंदू स्टडीज, एमए संस्कृत और एमए डेवलपमेंट स्टडीज-इंटीग्रेटेड के लिए काउंसलिंग होगी। 12 अगस्त को एमबीए, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए एग्जीक्यूटिव, बीएमएस इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड-ट्रैवल एंड टूरिज्म, बीटेक एलईईटी और एमकॉम दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


13 अगस्त को एमसीए दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग होगी, जबकि 14 अगस्त को बीटेक और एमसीए इंटीग्रेटेड के लिए काउंसलिंग निर्धारित की गई है। 16 अगस्त को एमए एजुकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आईसीटी एंड एआई इन एजुकेशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप के लिए काउंसलिंग होगी।

वहीं, 17 अगस्त को बीएससी मैथमैटिक्स विद डेटा साइंस की काउंसलिंग होगी। एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस, एमएससी इंटीग्रेटेड और एमएससी बॉटनी के लिए 17 और 18 अगस्त को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 18 अगस्त से मास्टर ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ और मास्टर ऑफ न्यूरोसाइंसेज के लिए काउंसलिंग होगी। वहीं 21 अगस्त को एमसीए दो वर्षीय और 24 अगस्त को एमएससी मैथमैटिक्स की अंतिम काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग से संबंधित पाठ्यक्रम, पात्रता, रिक्त सीटों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जानकारी देखें। प्रवेश संबंधी किसी भी सवाल के लिए helpdeskgurugramuniversity.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें