गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी, एमएससी क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी (इंटीग्रेटेड), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लिनिकल एआरटी पाठ्यक्रमों की दिसंबर 2025 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। डेटशीट के अनुसार, सभी परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में होंगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट की जांच कर समय पर तैयारी सुनिश्चित करें और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। संवाद