गुरुग्राम। रैक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) भोंडसी में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों ने मंगलवार की सुबह सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। आरटीसी के उप महानिरीक्षक विरेंद्र विज के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार अभियान के तहत प्रशिक्षुओं को स्वस्थ व तनाव रहित रहने का संदेश दिया गया और योग क्रियाएं कराई गईं। आयुष विभाग गुरुग्राम की योगाचार्य गीता सैनी व सोनू ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। पुलिस प्रवक्ता विजय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से शुरू हुए सूर्य नमस्कार अभियान का समापन 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर होगा। इस अभियान के तहत पुलिस लाइन, प्रशिक्षण केंद्रों, थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्यूरो