गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने मई-जून 2025 में आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमए (इकॉनॉमिक्स) चौथे सेमेस्टर, एमए (इकॉनॉमिक्स-एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर और एमएड द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर बताया कि संबंधित विद्यार्थी अपने-अपने परिणाम विश्वविद्यालय पोर्टल पर लॉगिन कर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की समर्थ पोर्टल (https://gurugramuniversity.samarth.edu.in) पर जाकर रिजल्ट मेन्यू में प्रवेश करना होगा। जल्दी परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे अपने परिणाम देखने के बाद किसी भी त्रुटि या शंका की स्थिति में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद