फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान जोरों पर हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया है, बल्कि कॉलेज परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने को भी अपनी प्राथमिकता बनाया है। सबसे अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले इस कॉलेज में साफ-सफाई एक बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद डॉ. अंतिल ने अपनी पहल पर पिछले तीन दिनों से कॉलेज परिसर में जमा कचरे का निस्तारण करवाया। उन्होंने निजी प्रयासों से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद ली जिससे परिसर का वातावरण स्वच्छ और बेहतर हुआ। डॉ. अंतिल का कहना है कि समस्याओं का समाधान हमें स्वयं खोजना चाहिए। सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय हमें आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि शिक्षक स्वयं श्रमदान करेंगे तो विद्यार्थी भी निश्चित रूप से उसको सीखने की कोशिश करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें