गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने मई-2025 में आयोजित पुर्नपरीक्षा परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित परिणाम अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
अधिसूचना के मुताबिक यह परिणाम उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने मई 2025 पुर्नपरीक्षाओं में भाग लिया था। विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा के लिए ईमेल और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि किसी भी समस्या या तकनीकी कठिनाई की स्थिति में विद्यार्थी त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी असत्यापित सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम देखें। इस घोषणा से हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। संवाद