फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह थाने के सामने अधूरा व टूटा नाला बना बड़ी समस्या, महीनों से नहीं हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। शहर के मुख्य मार्ग पर नूंह थाने के ठीक सामने अधूरा और टूटा हुआ नाला लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। स्थानीय लोग और वहां से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसकी सुध नहीं ले रहा। जानकारी के अनुसार, नाले का निर्माण कई महीने पहले शुरू हुआ था। लेकिन काम बीच में ही रोक दिया गया। अधूरा निर्माण और टूटी दीवारों के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, आए दिन गाड़ियां यहां फंस रही हैं। कई गाड़ियों के टायर भी फट चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के टूटने से सड़क किनारे की मिट्टी भी खिसक रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। रात के समय यहां से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि रास्ता साफ दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, काम शुरू नहीं कराया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द नाले की मरम्मत पूरी की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस बारे में एसडीओ तपेश का कहना है कि जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा। यहां दिक्कत है, जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें