फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जेईई-नीट की तैयारी के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन बुनियाद और सुपर-100 में 1950 से अधिक आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने वाली योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के तहत जिले में अब तक कुल 1950 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें मिशन बुनियाद के लिए 1039 और सुपर-100 के लिए 911 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दोनों योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

शिक्षा विभाग ने दोनों योजनाओं के लिए प्रवेश परीक्षा से लेकर नए शैक्षणिक सत्र तक का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इसके तहत हरियाणा सुपर-100 की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। इसका परिणाम 8 जनवरी 2027 को जारी किया जाएगा। वहीं, मिशन बुनियाद की लेवल-1 परीक्षा 23 दिसंबर को होगी और परिणाम 12 जनवरी 2027 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चरण में सुपर-100 की लेवल-2 परीक्षा 3 फरवरी 2027 को और इसका परिणाम 16 फरवरी को आएगा। मिशन बुनियाद की लेवल-2 परीक्षा 22 जनवरी को होगी, जबकि परिणाम 2 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को ओरिएंटेशन और लेवल-3 की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें