गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 21 अगस्त को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में होगी। बैठक में जिले के नागरिकों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। ब्यूरो