फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मास्टर सड़कों पर विकसित होगी हरियाली, घटेगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 और 41 में होगा मिट्टी का भराव, पौधरोपण, फेंसिंग और रखरखाव का काम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की मास्टर सड़कों के किनारे बने ट्राएंगल और आइलैंड को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 और 41 में विभिन्न स्थानों पर हरियाली विकसित की जाएगी। जीएमडीए इस पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
इसके तहत चयनित ट्राएंगल और आइलैंड पर मिट्टी का काम कराया जाएगा। इसके बाद पौधे लगाए जाएंगे और उनकी सुरक्षा के लिए फेंसिंग की जाएगी। पौधों के लिए पानी की व्यवस्था के साथ नियमित रखरखाव भी किया जाएगा। जीएमडीए का उद्देश्य इन स्थानों को बेहतर तरीके से विकसित कर मास्टर सड़कों की सुंदरता बढ़ाना और हरित क्षेत्र को मजबूत करना है। दूसरा इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत संबंधित स्थानों की स्थिति के अनुसार मिट्टी भराव और लेवलिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। फेंसिंग से पौधों को नुकसान से बचाने की व्यवस्था होगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ सड़कों के किनारे खाली और उपेक्षित पड़े छोटे भूखंडों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में मास्टर सड़कों के ट्राएंगल और आइलैंड को चिन्हित कर उनके सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें