फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में निकाली भव्य निशान पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में बुधवार को श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। यह यात्रा हनुमान बगीची से शुरू होकर दोपहर बाद नूंह जिले में प्रवेश कर गई। भक्तों ने 1111 फुट लंबा श्याम निशान हाथों में थामे रखा। यह विशाल निशान लोगों की उत्सुकता का मुख्य केंद्र बना रहा। श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए नृत्य कर रहे थे। पूरा कस्बा बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होकर जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। आयोजक कपिल गर्ग और अभिषेक सिंगला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसी विशाल श्याम निशान यात्रा पहली बार आयोजित की गई थी। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें