फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्नातक छात्रों को मिलेगी डिटेल्ड मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिए निर्देश, दाखिले में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की डिटेल्ड मार्कशीट रुके होने से दाखिला लेने में परेशानी हो रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने डीएमसी जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की डिटेल्ड मार्कशीट (डीएमसी) जारी न होने के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों ने शिकायत की है कि परिणाम घोषित होने के बावजूद उन्हें अभी तक उनकी मार्कशीट नहीं मिली है, जिससे वे अन्य संस्थानों में समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लंबित डीएमसी को शीघ्र जारी किया जाए, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन


तकनीकी कारणों से कुछ विषयों में देरी हुई है, लेकिन अब इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सभी योग्य छात्रों को जल्द से जल्द उनकी मार्कशीट मिल जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया है कि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए एक हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। जहां छात्र अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और डीएमसी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएमसी जारी करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। यदि किसी विद्यार्थी को अधिक परेशानी होती है तो विश्वविद्यालय में आकर मदद ले सकते हैं। -प्रो. संजय कौशिक, वाइस चांसलर, गुरुग्राम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें