फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद पूंजीपतियों के फायदे के लिए मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी समिति को कई नेताओं ने संबोधित किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक की राज्य कार्यकारिणी समिति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मजदूर संगठनों की मांग जायज है। 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए मुश्किल समय है।
दीपेंद्र हुड्डा ने 4 लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि ये लेबर कोड मजूदरों की ताकत खत्म करने की सरकारी साजिश है। सरकार बड़े उद्योगपति घरानों के हितों के के लिए कभी लेबर कोड से तो कभी वीबी जीराम जी कानून तो कभी कृषि कानून लाकर किसान-मजदूरों के अधिकारों को छीनने की कोशिश हो रही है। लेबर कोड के नाम पर कानून बनाकर सरकार मजदूरों की आवाज कुचलने और उन्हें असंगठित, असुरक्षित और बेबस बनाने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवां बजट पेश करने जा रही हैं, लेकिन उन्होंने अर्थव्यवस्था को चौपट करने के भी नौ रिकार्ड बनाए हैं, ऐसा 78 साल में पहली बार हुआ है। सांसद ने एक-एक कर सारे रिकॉर्ड गिनाते हुए बताया पहला रिकार्ड 78 वर्ष में देश की करेंसी सबसे निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे निचले स्तर पर है। व्यापार घाटा, गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई जैसे कई उदाहरण दिए।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नए लेबर कोड में श्रमिकों के हितों की अनदेखी की गई है। श्रमिकों के देशव्यापी हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, अध्यक्ष शहरी पंकज डाबर, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान निशित कटारिया व नसीब जाखड़ समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें