फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर मिले शासकीय सेवाएं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों को राइट टू सर्विस एक्ट के तहत तय समय पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त बुधवार को पोर्टल पर विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए मिलने वाले आवेदनों का निपटान की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से सरल पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से अटल सेवा केंद्रों, अंत्योदय भवन व सरल केंद्रों पर आवेदन लिए जाते हैं। सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों के निपटारे के कार्य की हर माह राज्य स्तर पर समीक्षा होती है। पिछले माह की तुलना में इस बार गुरुग्राम जिले के सरल स्कोर में सुधार हुआ है। जिले का स्कोर 9.2 आया है जबकि प्रदेश में पहले स्थान पर आए कुरुक्षेत्र जिला का स्कोर 9.7 रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों को इस अंतर को पाटना ही नहीं है बल्कि इससे भी आगे जाना है।
बैठक में बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग पिछली बैठक के दौरान 2.7 सरल स्कोर के साथ 24वें स्थान पर था। विभाग ने सरल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त अधिकांश आवेदनों को राइट टू सर्विस एक्ट की अवधि में बंद कर दिया, जिसकी वजह से इनका अब स्कोर 9.9 तक पहुंच गया है। इसी प्रकार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग का स्कोर पिछली बार 9.7 था और अबकी बार भी उनका स्कोर 9.7 ही है।
विज्ञापन

इन कार्यालयों में हुआ बेहतर कार्य
इस अवसर पर बताया गया कि एसडीएम गुरुग्राम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन पंजीकरण के लिए सरल पोर्टल पर मिले आवेदनों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया गया है। इसके लिए सरल केंद्र में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर हेमंत को उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने अच्छे सरल स्कोर वाले विभागों के प्रतिनिधियों को बधाई दी और जिनका काम ढीला था उन्हें अपने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इनमें श्रम विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, हाउसिंग बोर्ड तथा सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग को अपना सरल स्कोर सुधारने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार, एसडीएम गुरुग्राम जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें