फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगा शिविर

Sat, 18 Oct 2025 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में दो दिवसीय खंड स्तरीय समावेशी शिक्षा पर अध्यापकों, दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमर खान ने की। जगदीश प्रसाद मीणा और महेश चंद्र लखेरा ने कुशल संचालन किया। अंग्रेजी प्रवक्ता जितेंद्र कुमार गर्ग रिसोर्स पर्सन के रूप में कैंप में उपस्थित रहे। दोनों दिन 30 विद्यालयों के 30 अध्यापक, 14 एसएमसी सदस्य, दो विशेष शिक्षक, एक रिसोर्स पर्सन, एक प्रधानाचार्य, पांच आंगनवाड़ी वर्कर एवं 17 दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस शिविर में दिव्यांग बच्चों के मुख्य धारा में समायोजन तथा उनका सहायक उपकरण बनवाने में जानकारी और पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्यांग बच्चों के व्यवसाय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आदि जगत में सफलता प्राप्त करने के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें