फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को नहीं होगी गेहूं की सरकारी खरीद : नरेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने किसानों से अपील कि है कि रविवार को अवकाश रहेगा इसलिए फसलों की सरकारी खरीद नहीं होगी। इसके साथ ही सभी किसान भाइयों से अपील की है कि फसलों को सुखाकर ही मंडी लेकर आए ताकि फसल बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। यदि गेहूं में 12 प्रतिशत से अधिक और सरसों में आठ प्रतिशत से अधिक नमी है तो सरकारी खरीद नहीं होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी गेहूं की कुछ ढ़ेरियां अनाज मंडी में पहुंची थी जिनमें नमी 20 प्रतिशत के आसपास पाई गई। एक बार फिर सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि फसलों को साफ सुखाकर ही मंडी लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें