फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश के मुसलमानों को परेशान कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने रविवार को गुड़गांव में बंगाल व असम के मुसलमानों को प्रताड़ित किए जाने के मामले पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। गुडगांव, फरीदाबाद सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से सूचना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पुलिस अन्याय पूर्ण तरीके से परेशान कर रही है।
आफताब अहमद ने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत संदिग्ध प्रवासियों की पहचान की जा रही है और उन्हें हिरासत में लेकर होल्डिंग सेंटरों में भेजा जा रहा है, इस कार्यवाही की आड़ में अपनी आजीविका चला रहे गुड़गांव आए बंगाली मुसलमान निशाने पर हैं। इस अभियान के बाद शहर में रहने वाले कई परिवारों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गुरुग्राम के साउथ सिटी 2 इलाके में पश्चिम बंगाल के सैकड़ों परिवार रहते हैं। यहां करीब 500 झुग्गियों में इतने ही परिवार बसे थे। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद 300 से 400 परिवार पलायन कर गए हैं, बाकी परिवार भी सामान समेटकर पश्चिम बंगाल लौटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें