फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गढ़ोली खुर्द में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। माधव गौ सेवा धाम, गढ़ोली खुर्द में गोपाष्टमी उत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गो रक्षक हवन से हुई, जिसके बाद श्री पूर्णेंदु जी महाराज ने प्रवचन दिया और जियो गीता टीम ने गीता पाठ किया। श्रद्धालुओं ने गो सेवा के लिए हरा चारा, फल व गुड़ अर्पित किए। संचालक सतीश तायल ने बताया कि पिछले चार वर्षों से यहां गोपाष्टमी का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। कैनविन फाउंडेशन के डॉ. डी.पी. गोयल और नवीन गोयल ने गो सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और नई आधुनिक गोशाला के निर्माण की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो भक्तों की उपस्थिति रही। वहीं, सोहना के गांव आटा स्थित श्री गोवर्धन गोशाला में भी भव्य रूप से गोपाष्टमी मनाई गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें