फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-99ए के पास अंधेरे में गोपालपुर गढ़ी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-99ए के पास गोपालपुर गढ़ी रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ निर्माण के दौरान यहां लगी स्ट्रीट लाइट का पोल उखाड़ दिया गया था। इसके बाद से पूरी सड़क अंधेरे में है। निवासी जयप्रकाश व अंकित ने बताया कि मानेसर नगर निगम ने नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फाउंडेशन और केबल बिछाने का टेंडर तो जारी कर दिया है, लेकिन अब तक मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बारिश के दिन में जंगली जानवरों और सांप का डर भी बना रहता है। अंधेरे की वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों पर जानवरों के हमले का खतरा भी रहता है। नगर निगम मानेसर कार्यकारी अभियंता वासु बग्गन ने बताया कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट चालू हो सके और लोगों को रात में आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें