फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कबाड़ के गोदाम से 15 लाख का सामान चोरी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नूंह के गांव खोरी कला में एक कबाड़ के गोदाम से करीब 15 लाख रुपये का कॉपर, गनमेटल व सिल्वर पॉलिश सहित आदि सामान चोरी हो गया। वारदात गोदाम परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने चार नामजद सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोदाम संचालक अजहरुद्दीन ने बताया कि गांव खोरी कला में राष्ट्रीय राजमार्ग 919 के साथ करीब एक एकड़ में लोहे के कबाड़ का गोदाम है। जहां आसपास के औद्योगिक क्षेत्र से सामान खरीद कर लाते हैं। 12 जनवरी की सुबह गोदाम परिसर में पहुंचा तो पिछली दीवार पर लगे तार कटे हुए मिले। जबकि गोदाम में खड़े कंटेनर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि कंटेनर से 900 किलोग्राम कॉपर , 800 किलोग्राम गनमेटल और 226 किलोग्राम सिल्वर पॉलिश कॉपर का माल व अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सीसीटीवी फुटेज में खोरी कला के ही रहने वाले वसीम व सलीम ने पड़ोसी इलियास और उसका बेटा सहाबदीन चोरी करते दिख रहे हैं। सीसीटीवी में एक युवक माल को पड़ोस में बेचते हुए दिखाइ दे रहा है। पुलिस ने मामले में वसीम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें