फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10वीं के परिणाम में लड़कों का दबदबा

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
99.6 फीसदी अंक लेकर अमोघ ने किया गुरुग्राम टॉप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार की दोपहर 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गुरुग्राम से 18883 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार इस परिणाम में लड़कों का दबदबा देखने को है। सेक्टर-45 स्थित डीपीएस के छात्र अमोघ बंसल ने 99.6 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम टॉप किया है। वहीं 99.4 फीसदी अंक लेकर अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा।

अमोघ बंसल के गुरुग्राम टॉप करने पर डीपीएस सेक्टर-45 की प्रधानाचार्या अदिति मिश्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। 10वीं के परीक्षा परिणाम में अबकी बार लड़कों का ही दबदबा रहा है। डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के छात्र अर्पित गुप्ता ने 99.4 फीसदी, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 से छात्र आदित्य कुमार व छात्रा हिमांशी ने 99.4 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र पुष्कल गर्ग ने 99.2 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना ट्यूशन टॉपर बना अमोघ
10वीं कक्षा के परिणाम में डीपीएस सेक्टर-45 के छात्र अमोघ बंसल ने गुरुग्राम में प्रथम स्थान हासिल किया है। अमोघ के पिता डाॅ. सचिन बंसल एचएसबीसी बैंक में उपाध्यक्ष हैं और माता चांदनी बंसल निजी संस्थान में प्रोफेसर हैं। वहीं छोटा भाई अमय बंसल डीपीएस की चौथी कक्षा में पढ़ता है। पिता डॉ. सचिन बंसल ने बताया कि उनके बेटे ने स्कूल के साथ ही घर पर पढ़ाई की। अमोघ की माता अपने बेटे की पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखती हैं। किसी विषय के बारे में समझ नहीं आता है तो अमोघ अपने अभिभावकों से समझ लेते हैं। पढ़े-लिखे अभिभावक होने के कारण अमोघ को ट्यूशन लगवाने की जरूरी नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें