फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो निर्माण कार्य पर जीएमआरएल के एमडी ने जताई संतुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम के साथ कास्टिंग यार्ड और पिलर निर्माण कार्य की प्रगति देखी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के प्रबंध निदेशक डॉ. चन्द्र शेखर खरे ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का सोमवार को जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने टीम के साथ मेट्रो कास्टिंग यार्ड और पिलर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। प्रबंध निदेशक ने अभी तक मेट्रो निर्माण कार्य पर संतुष्टि जाहिर की है।
प्रबंध निदेशक डॉ. चन्द्र शेखर खरे टीम के साथ नाहरपुर रूपा गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) सेक्टर 33 पहुंचे। यहां पर मेट्रो निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड की ओर से कास्टिंग यार्ड बनाने की प्रगति का मुआयना किया। यहां पर कंपनी का ऑफिस बनाया गया है और पिलर बनाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रबंध निदेशक ने मेट्रो निर्माण कंपनी को कास्टिंग यार्ड संबंधित सभी कार्याें को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान जीएमआएल की टीम ने एमडी को बताया कि मेट्रो डिपो के लिए डिटेल डिजाइन एजेंसी का चयन हो गया है। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए बिजली आपूर्ति एवं वितरण प्रणाली, 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल ट्रैक्शन विद्युतीकरण और स्काडा प्रणाली के लिए विस्तृत डिजाइन परामर्श एजेंसी (डीडीसी) का चयन हो गया है। इसके बाद एमडी नेताजी सुभाषचंद्र बोस रोड पर पहुंचे। यहां पर मेट्रो के लिए पाइल टेस्टिंग पर काम चल रहा है और पिलर बनाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने कहा कि मेट्रो निर्माण के लिए यातायात का बेहतर प्रबंधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि मौका मुआयना के दौरान प्रबंध निदेशक ने मेट्रो को लेकर चल रहे कार्याें पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि मेट्रो परियोजना को तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद जीएमआरएल बोर्ड की बैठक हुई। इसमें कई निदेशक ऑनलाइन बैठक में जुटे। बैठक में अभी तक मेट्रो के कार्याेंं की चर्चा की गई। इसके अलावा सेक्टर पांच मेट्रो स्टेशनों को गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मामले को केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन



पहले चरण में सेक्टर नौ तक होगा सिविल वर्क
मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। पहले चरण में मेट्रो निर्माण का ठेका दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी को कास्टिंग यार्ड/ बैचिंग प्लांट बनाने के लिए नाहरपुर रूपा गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) में करीब पांच हेक्टेयर जमीन अस्थायी तौर पर दी हुई है। कंपनी गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें