फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमआरएल ने जीएमडीए से मास्टर पाइपलाइनों को शिफ्ट करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में कई जगह बाधा बन रही हैं मुख्य पाइपलाइनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रहीं मास्टर पाइपलाइनों को शिफ्ट करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से कहा है। मेट्रो के प्रस्तावित कॉरिडोर में कई जगह पानी की मास्टर पाइपलाइनें आ रही हैं।
जीएमआरएल की ओर से जीएमडीए को उन स्थानों की जानकारी दी गई है, जहां पाइपलाइनें प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर या निर्माण क्षेत्र में आ रही हैं। जीएमडीए को इन पाइपलाइनों की स्थिति का निरीक्षण कर वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की कार्रवाई करनी है। इसमें बसई, उमंग भारद्वाज चौक, हीराे होंडा और सुभाष चौक प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह जीएमडीए की मास्टर लाइनें हैं। मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा करना जरूरी है। पाइपलाइनें शिफ्ट होने के बाद ही संबंधित स्थानों पर निर्माण कार्य को गति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग में कई स्थानों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी के कारण परियोजना का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) जीएमडीए, बिजली निगम समेत अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम जल्द पूरा कराने की तैयारी में है। इन्हें शिफ्ट किए बिना संबंधित स्थानों पर निर्माण कार्य आगे बढ़ाना मुश्किल है। अधिकारियों के बीच समन्वय बैठकों के माध्यम से बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मेट्रो निर्माण की गति प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें