गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ओल्ड गुरुग्राम की टूटी सड़कों पर जल्द काम शुरू कराने जा रहा है। इस सड़कों को ठीक करने का ठेका पहले ही दिया गया था लेकिन बारिश के कारण काम रोक दिया गया था। जीएमडीए के अनुसार बारिश के बाद टूटी सड़कों पर रोड़ी डाल दी गई है। अब सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसमें सेक्टर 18-19 रोड, महावीर से अतुल कटारिया चौक रोड, ओल्ड रेलवे रोड, रेजांगला चौक व सेक्टर सात-आठ समेत अन्य सड़कों को ठीक कराया जाना है। इस पर करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही मास्टर रोड 30-31, 33-34, सेक्टर 57, सेक्टर 49-50, सेक्टर 25-28 और 24-26 रोड का रिपेयर कार्य किया जाना है। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एसपीआर की टूटी सड़कों को भी ठीक कराया जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि सड़कों को ठीक कराने काम कराया जा रहा है। टूटी सड़कों से रोज लोग जूझ रहे हैं। कई सड़कों पर रोड़ी के कारण धूल से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्यूरो