फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए के सीईओ ने मेट्रो निर्माण की बाधाएं दूर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 और बसई के एफओबी, सीवर लाइन सहित यूटिलिटी शिफ्टिंग पर हुई चर्चाफोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो परियोजना के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार को जीएमडीए के सीईओ डीके बेहेरा ने जीएमआरएल के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मेट्रो कॉरिडोर के रास्ते में आ रही यूटिलिटी और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।
मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो के पहले चरण का सिविल निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान कई स्थानों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। बैठक में जीएमआरएल के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पीएम प्रगति के तहत भी शामिल है। लंबित कार्यों के कारण निर्धारित समय पर निर्माण पूरा करने में परेशानी आ सकती है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक कई प्रमुख मुद्दे उठाए गए। इनमें मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन पर भविष्य के अंडरपास के बीच पियर के लिए जीएडी की मंजूरी और बख्तावर चौक पर जंक्शन पियर की अनुमति शामिल है। इसके अलावा सेक्टर-37 और बसई में बने दो फुटओवर ब्रिज (एफओबी) मेट्रो के रास्ते में बाधा बन रहे हैं। इन्हें हटाने का मामला भी बैठक में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-9 क्षेत्र में सड़क के डायवर्जन और चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी, सेक्टर-10 में वन विभाग को दी जाने वाली क्षतिपूरक जमीन का आवंटन और सेक्टर-37 से बसई तक सीवर लाइन के रूट की पहचान करने पर चर्चा हुई।सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए सड़क की वास्तविक चौड़ाई के अनुसार राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) का सीमांकन करने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें