फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नहरी पानी में टीडीएस बढ़ने पर जीएमडीए सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के बसई और चंदू बुढ़ेरा पेयजल शोधन संयंत्र में आने वाले नहरी पानी में टीडीएस (कुल घुलित ठोस) की मात्रा बढ़ी मिली है। संयंत्रों में टीडीएस 300 से ज्यादा पाया गया है। इस पर जीएमडीए सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि हाल में संयंत्र में आने वाले नहरी पानी में टीडीएस की मात्रा बढ़ी मिली है और करीब 300 पाई गई है। अधिकारी ने अनुसार पहले नहरी पानी में टीडीएस 150 से 200 तक रहता था। हालांकि 300 टीडीएस होने से पानी की गुणवत्ता में कोई प्रभाव नहीं है लेकिन जीएमडीए टीडीएस बढ़ने की जानकारी जुटा रहा है। इसके लिए यमुना नदी से अन्य जगहों पर किए जाने वाले सप्लाई के पानी के बारे में जानकारी ली गई है तो वहां पर ठीक मिला है। दिल्ली में भी ठीक है। ऐसे में जीएमडीए अन्य कारणों का पता लगा रहा है। बता दें कि सोनीपत में स्थित काकरोई हेडवर्क्स से यमुना का पानी गुरुग्राम कैनाल के लिए छोड़ा जाता है जोकि बसई व चंदू नहरी पानी शोधन संयंत्र में पहुंचता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें