फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्लोबल हिल्स व्यू सोसाइटी के चुनाव 9 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
483 सदस्य करेंगे अपने मत का प्रयोग, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना स्थित ग्लोबल हिल्स व्यू सोसाइटी के चुनाव 9 नवंबर को होंगे। चुनाव केवल प्रधान पद का होगा। उक्त चुनाव में कुल 483 सदस्य अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं चुनावी समर में कूदे उम्मीदवारों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सदस्यों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। इससे पूर्व आशा प्रधान पद पर तैनात थीं। जिन्होंने कुछ दिनों पूर्व अपना इस्तीफा दे दिया था। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नम्बर 11 में स्थापित ग्लोबल हिल्स व्यू सोसाइटी चुनावी रंग में रंगने लगी है। चुनाव में 3 उम्मीदवार प्रधान पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें मंजू, शिवकांत, सिमरन कौर शामिल हैं। चुनाव 3 वर्ष के लिए होगा। उक्त चुनाव में 483 सदस्य मत का प्रयोग करेंगे। वहीं चुनाव में कूदे उम्मीदवार मतदाताओं से सम्पर्क साधकर अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं। चुनाव में फ्लैट का प्रथम मालिक ही वोट डाल सकेगा। किरायेदारों को वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें