- प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा में बुधवार को आयोजित कोडिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास बढ़ावा देना है। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कोडिंग प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं को बुनियादी एल्गोरिथम से लेकर अधिक जटिल प्रोग्रामिंग समस्याओं तक विभिन्न कोडिंग चुनौतियों का काम सौंपा गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व ने बताया कि प्रतिभागी छात्राओं ने असाधारण कोडिंग कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें 10 छात्राओं को पुरस्कृत किया। कोडिंग चैंपियन के तौर पर सुप्रिया को पुरस्कृत किया गया।
कक्षा छठी-ए से आरती शर्मा, छठी-बी से नंदनी साहू, सातवीं-ए से पुष्पा, सातवीं-बी से सोनाक्षी राजपूत, आठवीं-ए से काजल, आठवीं-बी से गुंजन, नौवीं-ए से राजनंदनी, 10वीं-सी से नेहा, 11वीं-आई से पूजा गर्ग और 12वीं-जी से सुप्रिया शामिल रही। इस अवसर पर रामकिशन वत्स, पवन कुमार गोयल, नवीन भारद्वाज, डॉ. ओमबीर, बलविंद्र कौर उपस्थित रही।