फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना रिकॉर्ड चल रहा गर्ल्स प्राइमरी स्कूल, अधिकारी बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से प्रभावित हो रही पढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। गांव सुल्तानपुर काटपुरी में पिछले करीब बीस साल से प्राइमरी गर्ल्स स्कूल शिक्षा विभाग के बिना किसी रिकॉर्ड के चल रहा है। जिसमें 122 छात्राएं शिक्षा हासिल कर रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि करीब दो दशक बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में इस स्कूल का नाम तक दर्ज नहीं हो पाया। स्टाफ के मुताबिक इस सिलसिले में वह कई बार लिखित शिकायत देकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया है। विभाग में रिकॉर्ड नहीं होने के कारण प्राइमरी स्कूल में आज तक स्थाई अध्यापकों की नियुक्ति भी नहीं हो पाई है। इससे यहां पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अध्यापकों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में कमरों का अभाव होने के साथ साथ अध्यापकों की भी कमी है। पिछले करीब दो दशक से गांव में गर्ल्स प्राइमरी स्कूल चल रहा है, जिसका शिक्षा विभाग में अभी तक कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन




यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो पता लगाकर आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। -परमजीत चहल, जिला शिक्षा अधिकारी नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें