फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम की छोरियां ताइक्वांडो में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 18 सितंबर तक सोनीपत में एसजीएफआई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट का किया जा रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एक बार फिर जिले की बेटियां ताइक्वांडो में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने को तैयार हैं। 15 से 18 सितंबर 2025 तक सोनीपत में एसजीएफआई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।
गुरुग्राम की राधिका जो कि अंडर-19 के 44 किग्रा वर्ग में शामिल हैं, वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफआई में रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने खेल महाकुंभ में भी सीनियर वेट कैटेगरी (46 किग्रा) में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, टीना ने अंडर-17 के 35 किग्रा वर्ग में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की। पीहू अंडर-17 के 44 किग्रा वर्ग में कठिन प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के बल पर राज्य स्तर तक पहुंचीं, जबकि खुशी ने अंडर-19 के 42 किग्रा वर्ग में जोश और जज्बे से अपने वर्ग में चयन हासिल कर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कोच कुलवंत सिंह का कहना है कि इन सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और मेहनत को अपनी ताकत बनाया है और यह सभी निश्चित रूप से एसजीएफआई टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से गुरुग्राम के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर राज्य की खेल प्रतिभा को पहचान दिला रहे हैं। इस बार भी उम्मीद है कि ये बेटियां सोनीपत से पदक जीतकर लौटेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें