खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर ले गया था युवक
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-83 निवासी समद के रूप में हुई। आरोपी युवक बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर ले गया था और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम को बुधवार को बच्ची का अपहरण करने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई कर कुछ ही घंटों में बच्ची को छुड़ा लिया। जांच में सामने आया कि बच्ची को आरोपी खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि होने पर एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी। पुलिस टीम ने दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी समद निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय था।