फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दिया धोखा: युवती ने आठ माह तक शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, बोली- शादी की बात कहने पर की मारपीट

Tue, 19 May 2026 11:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आरोप है कि पवन ने शादी का झांसा देकर युवती से आठ माह संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर उसने गाली-गलौज व धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के साउथ सिटी-1 क्षेत्र में युवक ने शादी की बात कहकर एक युवती से आठ माह तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया व संबंध बनाने का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत महिला थाना सेक्टर-51 में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

नई दिल्ली निवासी पीड़ित युवती ने महिला थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पवन ने उसे जान-पहचान बढ़ाकर शादी करने का वादा किया। आरोपी दो जुलाई 2025 से 13 मार्च 2026 तक गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पवन पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की और किसी को भी इस बारे में बताने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक धमकियों से परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें