ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने एनपीसीएल और पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस से महिला उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं एनपीसीएल से बिजली की कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के साथ किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। पीड़िता के लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज ने उसके पति, सास और अन्य संबंधित लोगों को फोन कर पुलिस चौकी बुलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव नायक, युवा मंडल अध्यक्ष प्रमोद, तहसील अध्यक्ष बृज किशोर उर्फ बिरजू, दीपक नायक समेत यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।