फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों ने किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास बृहस्पतिवार यानी आज 13 अगस्त को सुबह 9 बजे इसी स्टेडियम में होगा।
जिला प्रशासन समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने में जुटा है। उपायुक्त उत्तम सिंह फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। बुधवार को सीटीएम ज्योति नागपाल के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागी टीमों ने मुख्य आयोजन स्थल पर अभ्यास किया। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण होंगी। प्रतिभागियों ने इन प्रस्तुतियों को प्रभावशाली बनाने के लिए पूरे उत्साह से अभ्यास किया। 13 अगस्त के पूर्वाभ्यास में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण दोहराया जाएगा। शहीदों के परिवारों का सम्मान और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसमें पीटी, डंबल और लेजियम प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एनसीसी की टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी। स्टूडेंट पुलिस कैडेट और ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियां भी मार्च पास्ट का हिस्सा बनेंगी। यह सभी टुकड़ियां समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें