फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घी की बोतल पर थी पैकिंग की दो तारीख, कंपनी देगी मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक प्रताड़ना और कानूनी प्रक्रिया के लिए देने होंगे 31 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑनलाइन मंगाए घी की बोतल पर पैकिंग की अलग-अलग दो तारीख होने और उसमें काले रंग के टुकड़े मिलने पर खरीदार को 31 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। आयोग ने मानसिक प्रताड़ना और कानूनी प्रक्रिया में खर्च हुई राशि के भुगतान का आदेश दिया है। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।

वजीराबाद गांव निवासी संदीप कुमार ने आयोग में याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बताया कि 16 जून 2021 को आंनदा काऊ घी की चार बोतल फ्लिपकार्ट से ली थी। प्रत्येक बोतल 452 रुपये के हिसाब से थी लेकिन घी उनके पास आया तो एक बोतल पर पैकिंग के दिन की दो तारीख दर्ज थी। साथ ही उसके अंदर काले रंग के टुकड़े मौजूद थे। जब उन्होंने इसको लेकर कंपनी से शिकायत की तो उनको 452 रुपये वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एफएसएसएआई को इसकी शिकायत दी। उनका कहना है कि घी गुणवत्ता काफी खराब है। उन्होंने कंपनी से 12 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि फ्लिपकार्ट, आनंदा कंपनी और जिस दुकानदार से घी भेजा तीनों मिलकर खरीदार को हुई मानसिक परेशानी पर 20 हजार रुपये का मुआवजा दें। साथ ही कानूनी प्रक्रिया पर खर्च के लिए 11 हजार रुपये भी दिए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें