फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट::::: इंटर-सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप में चिराग ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। उपमंडल के जोरासी गांव के होनहार हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जालंधर में आयोजित 72वीं इंटर-सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 में चिराग धारीवाल ने आर्मी रेड टीम की ओर से खेलते हुए निर्णायक भूमिका निभाई। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्मी रेड ने इंडियन नेवी को 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में चिराग ने शानदार खेल दिखाते हुए महत्वपूर्ण गोल दागा, जिससे मैच 2-2 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद पेनल्टी स्ट्रोक में भी चिराग ने सटीक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और अंततः आर्मी रेड ने मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इस प्रतियोगिता में आर्मी रेड, आर्मी ग्रीन, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की टीमें भाग ले रही थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें