फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीला में हुआ स्टेम मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। शनिवार को खंड के गांव चीला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टेम मंच मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान,अंग्रेजी, विज्ञान तथा गणित जैसे विषयों से संबंधित आकर्षक माडल और ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेले में प्रदर्शित माडलों और पोस्टरों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विषयों की उपयोगिता और वैज्ञानिक तथ्यों को सरल व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या ममता यादव ने विद्यार्थियों की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें