मुंडकटी थाना क्षेत्र मित्रोल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि, विपिन (20) शनिवार रात करीब 10:30 बजे किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान मित्रोल के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। आशीष जांच अधिकारी थाना मुंडकटी