फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांगरका फीडर की 15 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। खंड के गांव कांगरका, भोगीपुर, नाईनगला, भढंगपुर, बावला, नानूका और मण्डारका सहित दर्जन भर गांवों में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। कांगरका फीडर को मनमाने तरीके से दूसरे फीडरों में शिफ्ट करने का भी आरोप है। जिससे इन गांवों को 24 घंटे की जगह महज 2-3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वो भी रात के समय। वहीं लोगों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण पंखे-कूलर नहीं चलते, घरेलू उपकरण जल जाते हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुबासेड़ी के सरपंच ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता, सोहना को औपचारिक पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि बिजली न आने से सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की हो रही है। हैंडपंप और सबमर्सिबल नहीं चल पाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की ओर से सरपंच ने कार्यकारी अभियंता से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें