फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों से मुक्त कराएं निगम की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अब तक जितने भी लोगों को नोटिस जारी किया गया है, अगले एक माह में उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत न सिर्फ अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा बल्कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह आदेश दिए। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी संयुक्त आयुक्तों व इनफोर्समेंट टीमों के प्रभारियों से कहा कि वे नगर निगम की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर उन्हें सुरक्षित करें। सेक्टर-34 कार्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम के चारों जोन में अलग-अलग इनफोर्समेंट टीमों का गठन किया गया है। इनफोर्समेंट टीमें अपने-अपने क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण, निगम भूमि पर अवैध कब्जे तथा अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा इन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रत्येक माह सर्टिफिकेट भी दें कि जमीन सुरक्षित है
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम जमीनों को सुरक्षित करके प्रत्येक माह इसका सर्टिफिकेट भी दें कि जमीन सुरक्षित है। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों व अवैध निर्माणों को तुरंत तोड़ने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत निर्माण, अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण से संबंधित अब तक जितने भी नोटिस जारी किए गए हैं, उन पर एक माह में कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजें। वहीं, संयुक्त आयुक्तों से कहा कि वे रोजाना इनफोर्समेंट टीमों की मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन

आयुध डिपो में भी न हो अवैध निर्माण
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। इस पर न्यायालय ने रोक लगाई हुई है। इतना ही नहीं इनफोर्समेंट टीमों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ यह भी प्रमाणपत्र दें की उनके क्षेत्र में अन्य कोई अनधिकृत या अवैध निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें