फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस से बचने के लिए गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी, हादसे में गो तस्कर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

घायल ने गौ रक्षा दल पर लगाया आरोप, पुलिस ने बताया निराधार
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नूंह। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पुलिस से बचकर गलत दिशा में भाग रहे गो तस्करों की कार सामने से आ रहे बोलेरो कैंपर से टकरा गई। हादसे में एक गोतस्कर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में गौयला गांव के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, सीआईए नूंह को सूचना मिली थी कि अर्टिगा गाड़ी में सवार चार गो तस्कर धुलावट की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर उनका पीछा शुरू किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी मानेसर की तरफ गलत दिशा में दौड़ा दी। इसी दौरान गौयला गांव के पास उनकी गाड़ी बोलेरो कैंपर से टकरा गई। हादसे में पल्ला निवासी मुस्तफा की मौत हो गई। उसका शव सीएचसी नूंह में रखवाया गया है। वहीं, अखलाक, आसिफ और इकबाल घायल हो गए। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक घायल के सिर में करीब 25 टांके आए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक गाय जीवित और दूसरी मृत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौ रक्षा दल पर टक्कर मारने का आरोप
घायल आसिफ ने पुलिस के दावे को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि गौ रक्षा दल के लोगों ने उनके वाहन को घेरकर टक्कर मारी थी। उसने कहा कि इसी टक्कर में उसके साथी की मौत हुई है। उनके पास से कोई गोवंश बरामद नहीं हुआ। उसने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा पर दो, इकबाल पर सात और आसिफ पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोकशी, सरकारी कार्य में बाधा और अवैध हथियार से जुड़े मामले शामिल हैं। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हादसा सीआईए टीम के पीछा करने के दौरान हुआ। मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें