फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11 और 12 अप्रैल को जारी नहीं होंगे गेट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। अनाज मंडी फर्रुखनगर में इन दिनों गेहूं की अधिक आवक के चलते मंडी व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी में जगह की कमी और समय पर उठान नहीं होने के कारण किसानों-मजदूरों एवं आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम के अनुसार 11 और 12 अप्रैल को दो दिनों तक किसानों के लिए गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। चेयरमैन ने बताया कि मंडी में पहले से पड़ी गेहूं की फसल का उठान तेजी से कराया जाएगा ताकि मंडी में जगह खाली हो सके। उन्होंने कहा कि यदि लगातार आवक होती रही तो व्यवस्था और बिगड़ सकती है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे 11 व 12 अप्रैल को अपनी फसल लेकर मंडी न आएं और निर्धारित समय के बाद ही गेट पास लेकर मंडी में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें