फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर भवन में चल रहा गढ़ी हरसरू का डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन की दीवारों में कई जगह दरारें, बारिश के दौरान छत से टपकने लगता है पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू के डाकघर लंबे समय से बदहाल भवन में चल रहा है। किराये के जिस भवन में डाकघर चल रहा है, वह इमारत बहुत ही पुरानी है, जिसकी वजह से भवन जर्जर हो चुका है। भवन की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ गई हैं और बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ डाक सेवाएं लेने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डाकघर में कुल तीन कमरे हैं। इनमें से मुख्य कक्ष में डाक वितरण, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बचत खाते और अन्य डाक संबंधी कार्य की जाती है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण रिकॉर्ड, कंप्यूटर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी रहती है।
विज्ञापन

गढ़ी हरसरू डाकघर में रोजाना करीब 500 लोग पहुंचते हैं। यह डाकघर न्यू गुरुग्राम सेक्टर-87 से 95 और सेक्टर-90 से 102 तक के हजारों निवासियों को सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसके अलावा भांगरोला, वजीरपुर, धनकोट, मांकरौला और बुढेडा गांव की डाक लिंक भी इसी सब डाकघर से जुड़ी हुई है।
द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे नए सेक्टरों की बड़ी आबादी भी इसी डाकघर पर निर्भर है। क्षेत्र की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन डाकघर अब भी पुराने और जर्जर किराये के भवन में संचालित हो रहा है। लोगों का कहना है कि भवन की खराब स्थिति के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी आबादी को सेवाएं देने वाले डाकघर के लिए जल्द से जल्द नए और सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


दस्तावेजों के लिए नहीं है अलमारी
डाकघर में दस्तावेजों के लिए कोई अलमारी नहीं है। सभी दस्तावेज खुले में ही रखे हुए हैं। इससे दस्तावेज खराब होने की भी आशंका बढ़ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि दस्तावेजों पर दीवारों से रेत झड़ती है और कागजों पर जम जाती है। वबारिश की वजहों से दीवारों में सीलन आने से भी दस्तावेज खराब होने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें