फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कब्जे से आजाद होगी जमीन, हरियाली और खेल से मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में निगम की खाली जमीन पर होगी बागवानी, खेल स्थान के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

जमीन पर अतिक्रमण रुकने से लोगों को मिलेगी सुविधा
मयंक तिवारी



गुरुग्राम। हुडा सेक्टर में नगर निगम की खाली जमीन पर अब कब्जा नहीं होगा। उसे रोकने के लिए नगर निगम की ओर से एक प्लान तैयार किया जा रहा है।नगर निगम आयुक्त ने प्लानिंग विभाग के अधिकारियों व इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह खाली जमीन को खेल व बागवानी के हिसाब से विकसित करें। ताकि उसका इस्तेमाल सेक्टर में रहने वाले करें। इससे अब निगम की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा।

नगर निगम के सर्वे में पता चला है कि बहुत-सी ऐसी जगह हैं जो सेक्टर बनते समय अलॉट तो हो गई थीं मगर हुडा उस पर कब्जा नहीं ले सका था। हुडा ने उस जमीन पर प्लॉटिंग नहीं की। अब यह जमीन नगर निगम के पास आ गई हैं। ऐसे में निगम जब उसकी छानबीन कर रहा है तो पता चल रहा है कि मुआवजा उठाने के साथ ही जमीन पर किराया खाया जा रहा है। कुछ जमीन ऐसी है जिस पर पार्किग व रेस्टोरेंट चलाए जा रहे हैं। कुछ पर तो झुग्गी माफिया ने झुग्गी बसा रखी हैं।
विज्ञापन




नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के आदेश के बाद नगर निगम व कानूनगों की ओर से अपनी जमीन को सीमांकन करने में जुटे हैं। प्लानिंग विंग की ओर से भी इस पर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन

हुडा सेक्टर के पार्षदों को अपने क्षेत्र की जमीन पर विकास कार्य किए जाने का प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही इंजीनियरिंग विंग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर इस पर काम किया जाएगा। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर , नगर-निगम , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें