फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में हर घर से जल्द उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने नई कंपनी को टेंडर दिया, जीपीएस युक्त 180 गाड़ियां लगाई जाएंगी
विज्ञापन


दीपक वर्मा
मानेसर। मानेसर एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शुरू करने जा रहा है। ऐसे में जल्द ही मानेसर के सेक्टरों में लोगों को कूड़े वाली गाड़ियों का सायरन सुनाई देगा। इसके लिए जीपीएस युक्त 180 वाहनों को लगाया जाना है
इसको लेकर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। निगम की तरफ से कूड़ा उठाने के लिए एक नई कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। मानेसर निगम को गठित हुए चार साल हो गए हैं। निगम में करीब 20 वार्ड हैं। इसमें 30 गांव और कई सेक्टर शामिल हैं। इससे पहले लोगों को कूड़ा इधर-उधर फेंकना पड़ता था। निगम की ओर से अब 8 दिसंबर से हर घर से डोर टू डोर कूड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे लोगों की कूड़े की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

मानेसर के डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने बताया कि हर घर से कूड़ा उठाने के लिए नई एजेंसी को 65 करोड़ में टेंडर दे दिया है जो पांच साल के लिए है। कूड़ा उठाने के लिए जीपीएस युक्त 180 गाडि़यां लगाई जाएंगी। फिलहाल हर वार्ड में आरएफ आईडी लगाई जा रही है, जिसको टैग करके उस स्थान से कूड़ा उठाया जाएगा। डिप्टी मेयर ने बताया कि आईडी लगाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। एजेंसी की तरफ से भी डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। 8 दिसंबर से पहले हम दो दिन हर वार्ड में इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे कि गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालें। इस अभियान के तहत मानेसर को एक नया मानेसर बनाएंगे।
विज्ञापन


आरएफ आईडी बताएगी कूड़ा उठा या नहीं
मानेसर नगर निगम करीब 50 हजार घरों पर आरएफ आईडी लगवा चुका है। पूरे निगम क्षेत्र में इस आईडी को लगाया जाना है। इस आईडी को कूड़ा गाड़ी चालक को स्कैन करना होगा। इससे पता चलेगा कि संबंधित घर से कूड़ा उठाया गया या नहीं। इसी अनुसार संबंधी घर से कूड़ा उठने की जानकारी मिल सकेगी। शिकापुर निवासी शांति देवी ने बताया कि कई दिनों तक सफाईकर्मी नहीं आते हैं कई दिनों तक कूड़ा ऐसे ही बाहर फैंकना पड़ता है। बाहर कूड़े पड़े होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। निगम द्वारा जल्द ही अब इस अभियान के तहत हर घर से कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें