फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर सेक्टर- 6 में फिर डंप होने लगा कूड़ा

Wed, 09 Aug 2023 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
लगाई जा रही आग, प्रदूषण को लेकर लोगों ने चिंता जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानेसर के सेक्टर 6 में जिस जगह पर पिछले सालों के दौरान कई बार कूड़े में आग लगाए जाने के कारण प्रदूषण बढ़ा था, वहां फिर से कूड़ा जमा होने लगा है। कूड़े में आग लगाई जा रही है। इस जगह पर पहले काफी मात्रा में कूड़ा और औद्योगिक स्क्रेप डंप किया जाता रहा है। पिछले साल नवंबर में यहां एक बड़ी आग लगी थी, यहां की झुग्गियों में एक महिला की मौत इस आग के कारण हो गई थी। तब से यहां कूड़ा डालने पर रोक लगा दी गई थी। इस खाली प्लॉट की सुरक्षा बढ़ा दी गई था।
स्थानीय निवासी और पर्यावरण एक्टिविस्ट विकास यादव ने इस जगह पर फिर से कूड़ा डाले जाने की शिकायत मानेसर नगर निगम, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की है। ट़्वीटर के माध्यम से उस जगह की तस्वीर और वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

यहां काफी मात्रा में फिर से कूड़ा डंप किया जाने लगा है। इस बात की चिंता जताई गई है कि आस-पास के गांव एक बार फिर से वायु प्रदूषण से जूझने को विवश होंगे। पहले यहां हर कुछ दिन पर कूड़े में आग लगने की घटनाएं होती थी। लोग इसके प्रदूषण से बहुत परेशान थे। गुरुग्राम में सेक्टर 10 ए में डंप किए गए कूड़े में आग की शिकायत कमांडर उदरवीर यादव ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा साझा किया है।
विज्ञापन

सिटिजन फॉर क्लीन एयर और क्लीन एयर भारत की संयोजिका रुचिका सेठी टक्कर ने बताया कि इस मुद्दे को उन्होंने कई बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष उठाया है। फिर उन्होंने सारे अधिकारियों को ट्वीट किया है। अभी शहर में जिस तरह से कूड़ा जमा हो रहा है, ऐसे में लोग उसे खत्म करने के लिए जला देते हैं। उसके साथ प्लास्टिक और अन्य हानिकारक तत्व जलते हैं। यह हवा को जहरीला बनाते हैं। इसके धुएं से कैंसर तक होने की आशंका रहती है। प्रशासन को कूड़े को लेकर सख्त होना होगा। अभी मानेसर और सेक्टर 10 ए में कूड़ा जला है, जिस तरह कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, कई अन्य जगहों भी जलाकर खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें