जोन-7 में विशेष स्वच्छता अभियान, सेक्टर-52 की मुख्य सड़कों और गलियों से हटाया गया कूड़ा
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बृहस्पतिवार को जोन नंबर-7 के सेक्टर-52 में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों, गलियों और हरित क्षेत्रों से लगभग छह ट्रॉली कूड़ा हटाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करना और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त बनाना था।अभियान के दौरान सेक्टर-52 की मुख्य सड़क पर गेट नंबर-दो से गेट नंबर-चार तक सफाई की गई। इसके साथ ही अठारह मीटर रोड से सटी सभी गलियों में भी विशेष सफाई कार्य करवाया गया। सफाई कर्मचारियों ने सड़कों और फुटपाथों पर जमा मिट्टी, कूड़ा-कचरा हटाया। ब्यूरो